सेवानिवृत्त रेल कर्मी को दी विदाई
बरकाकाना| टीआरडी विभाग के वरीय अनुभाग अभियन्ता आर के प्रसाद को मंगलवार को रेलवे से सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल विद्युत अभियंता टीआरडी बरकाकाना के रामाशीष यादव ने कहा कि विदाई की बेला बहुत ही दुखदाई होती है। ईसीआरकेयू के शाखा सचिव ओपी शर्मा प्रसाद की लंबी आयु व सुखमय जीवन की कामना की। मौके पर मो. वहाब, वकील खान, पीसी मांझी, केएम मेहता, रंजन चक्रवर्ती, प्रमोद बिहारी, एन जी बरूई, सूरज कुमार सिन्हा, लालजी ठाकुर, एकराम मौजूद थे ।