पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोको रनिंग स्टाॅफ ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

लोको रनिंग स्टाॅफ ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आॅल इंडिया लोको रनिंग स्टाॅफ एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय काला दिवस मनाने के दौरान एसोसिएशन के बरकाकाना शाखा सचिव आर आर प्रसाद ने बताया की सरकार द्वारा सातवां वेतन आयोग लागू किए जाने के बाद भी लोको रनिंग स्टाॅफ को वर्ष 16 से रनिंग भत्ता नहीं दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा की आरएसी 1980 के फॉर्मूला के अनुसार वेतन भत्ता का निर्धारण नहीं किया गया है। जिसको लेकर एसोसिएशन के प्रतिनिधियो द्वारा रेल मंत्रालय के अधिकारियों से भी गुहार लगा चुका है। जबकि एसोसिएशन के प्रतिनिधि इसके बाद भी रनिंग स्टाॅफ के समस्या का समाधान नहीं किया गया है।मौके पर एसके सिंह, आईपी सिंह, कुमार तिर्की, सीएम कुमार, विपुल कुमार, सूर्यदेव कुमार, अजीत कुमार, रविकांत सिंह, अनिल कुमार सहित कई लोको रनिंग स्टाफ मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...