1101 महिला व मंत्री चंद्रप्रकाश कलश यात्रा में शामिल
तेलियातू में आयोजित पांच दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का तैयारी पुरी होते ही मंगलवार को 1101 महिलाओं ने यज्ञ मंडप से कलश यात्रा निकाला। जो क्षेत्र के छोटकाकाना दामोदर नदी के तट पर पहुंचा।
जहां पुजारी आचार्य पंडित दिलीप तिवारी शास्त्री ने विधिविधान के साथ पूजा अर्चना करा कर कलश में जल भराया गया। जो क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर वापस यज्ञ बेदी के पास पहुंचा जहां कलश को स्थापित किया गया। कलश यात्रा में सूबे के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशनलाल चौधरी, रामगढ़ जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, रामगढ़ जिला सचिव मनोज महतो शामिल हुए। मंत्री ने विधिविधान के साथ पूजा अर्चना किया। मंत्री ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की इस तरह के यज्ञ का आयोजन होने से लोगों के बीच प्यार व एकता का संदेश मिलता है।
समिति के लोगो ने बताया की 17 अप्रैल से 21 तक चलने वाले पांच दिवसीय यज्ञ का आरंभ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ किया गया है। आचार्य पंडित दिलीप तिवारी शास्त्री द्वारा यज्ञ का आरंभ पुरे विधिविधान के साथ पूजा अर्चना करा कर किया गया।
धर्म-कर्म
यज्ञ का आयोजन होने से लोगों के बीच प्यार व एकता का संदेश मिलता है, मांडू में भी 551 महिलाओं ने भी यात्रा में भाग ली
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।
551 महिलाओं ने मांडू में निकाली कलश यात्रा
मांडू | श्री श्री 1008 श्री शिव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ मांडू के ग्राम गोविंदपुर में मंगलवार को हुआ। मांडू में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ के पहले दिन गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
जिसमें 551 महिला श्रद्धालुओं ने अपने हाथों में कलश लेकर नंगे पांव तीन किलोमीटर दूर दूधी पहुंचे। वहां यज्ञाधीश बाबा भास्कर पाठक, यज्ञाचार्य मिथलेश मिश्र, उपाचार्य प्रेमचंद पांडेय, पंकज द्विवेदी , नीतिश दूबे, आकाश पांडेय, अजय पांडेय, रितेश पांडेय, दीपक मिश्र, प्रयाग पांडेय, रामप्रसाद पांडेय आदि अनेक पंडितों ने सबों के कलश में जल भर विधिवत संकल्प कराया। कलश यात्रा में मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष नागेश्वर ठाकुर, महासचिव अशोक प्रजापति, सचिव महेश यादव, कोषाध्यक्ष नागेश्वर प्रजापति, अमरेंद्र गुप्ता, रविंद्र कुमार, राजकुमार महतो, कुलदीप प्रसाद, सर्वजीत सिंह, भुनेश्वर साव, महेंद्र प्रजापति, चेतन प्रजापति, डमर गोप, गणेश भुईंया, जागो भुईंया, मुकेश कुमार, कुलेश्वर प्रजापति समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।