- Hindi News
- National
- मंत्रोंं से गुंजायमान हो उठा तेलियातू , यज्ञ वेदी का लोगों ने की परिक्रमा
मंत्रोंं से गुंजायमान हो उठा तेलियातू , यज्ञ वेदी का लोगों ने की परिक्रमा
बरकाकाना | तेलियातू गांव में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 अनन्त विभूति भगवान शिव प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ कलश यात्रा से शुरू होने के बाद क्षेत्र में मंत्रो के उच्चारण से गुंजायमान होने लगा। वहीं यज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को पुजारी बालमुकुंद पंडित के द्वारा यजमान महेन्द्र महतो ,पिंटू करमाली,हरिमोहन महतो ,उमेश महतो , फिरंगी महतो ,माया राम महतो , सप|ी हवन में शामिल हुए। जहां आचार्य दिलीप तिवारी ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करा कर हवन कराया गया। जिसके बाद क्षेत्र के श्रद्धालु ने यज्ञ बेदी की परिक्रमा कर सुख समृद्धि का कामना की।
रूद्र महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के संबंध में समिति के लोगों ने बताया कि 18 अप्रैल को वेदी पूजन यज्ञ आरती व प्रसाद वितरण व रात्रि में सात बजे से स्वामी शत्रुधन पंडित द्वारा प्रवचन दिया गया 19 अप्रैल को पूजा हवन व मूर्ति का नगर भ्रमण व अन्नाधिवास 20 अप्रैल को मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा न्यास पूजन अभिषेक आरती व प्रसाद वितरण 21 अप्रैल को पूजन हवन विसर्जन व अभिषेक 22 को चौबीस घंटे का अखंड हरि कीर्तन 25 को छऊ नृत्य किया जाएगा । मौके पर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मी महतो ,सचिव महेंद्र महतो , कोषाध्यक्ष संतोष महतो , उपाध्यक्ष उमेश महतो , उपसचिव सुखू करमाली , ंरक्षक जागेश्वर महतो , सिया राम महतो आदि कई लोग शामिल थे ।