महाप्रबंधक ने कैंटीन का किया निरीक्षण
बरकाकाना | केन्द्रीय कर्मशाला बरकाकाना के महाप्रबंधक राय अनिल कुमार शर्मा ने बुधवार को सीसीएल कैंटीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कैंटीन में काम करने वाले कर्मचारियों से उनके समस्या से अवगत हुआ। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं कैंटीन में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया की पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसके साथ ही ईपीएफ, गैस बीमा, जूता, मेडिकल, साबुन, कपड़ा आदि मिलने वाले सुविधा नहीं मिल पा रही है। महाप्रबंधक ने कर्मचारियों के समस्या यथा शीघ्र समाधान किए जाने का बात कहा। मौके पर एसओपी सिविल विजय कुमार, ममता कुमारी, संजय कुमार शर्मा, रणविजय विश्वकर्मा, रतन राम सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।