बरकाकाना | छोटकाकाना के हनुमान मंदिर में 9वें वर्षगांठ के अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसका समापन गत शुक्रवार को हुआ। अखंड हरिकीर्तन के दौरान पुजारी मनोज पाण्डेय, दामोदर पाण्डेय, यजमान कमलेश यादव सप|ीक रेनु देवी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अखंड हरिकीर्तन में बाहर से आए कीर्तन मंडली ने हरे रामा हरे कृष्णा केे भक्तिमय कीर्तन से माहौल को भक्तिभाव कर दिया। इस अवसर पर पूजा के साथ हवन आरती व भंडारा किया गया। मौके पर रघुनाथ यादव, कन्हैया यादव, विकास यादव, मदन गोप, प्रमोद यादव, संजय यादव, अवधेश यादव, उमेश यादव, रिंकू यादव, सुनील यादव, नीतू देवी, सीमा देवी, रिंकी देवी, जिरूवा देवी, प्रीति देवी, अनिता देवी, बबिता देवी सहित कई लोग मौजूद थे ।