पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीरी गांव में श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाई सड़क

पीरी गांव में श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाई सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना | पीरी पंचायत अन्तर्गत पीरी गांव के ग्रामीणों ने आवागमन में हो रही दिक्कतों को देखते हुए लगभग दो किलोमीटर कच्ची सड़क का निर्माण श्रमदान कर किया। ग्रामीणों ने पीरी गांव से लेकर नया नगर बरकाकाना सीसीएल काॅलोनी तक अपने संसाधनों से श्रमदान कर कच्ची सड़क का निर्माण कर डाला। यहां गौरतलब यह है कि गांव के सभी ग्रामीणों ने श्रमदान में हिस्सा लिया व सड़क निर्माण में लगने वाली निर्माण सामग्री की व्यवस्था भी की। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नवनिर्मित सड़क की पूजा-अर्चना कर विधिवत उद्घाटन किया। श्रमदान करने वालों में शिव शंकर बेदिया, गोपी बेदिया, शंकर बेदिया, तुलेश्वर बेदिया, दिवाली दांगी , गणेश बेदिया, विजय बेदिया, राजू बेदिया, गेतलाल बेदिया, उपेंद्र बेदिया, बेतुलाल बेदिया, रामेश्वर बेदिया,चितरंजन दांगी सहित कई लोग मौजूद थे ।

खबरें और भी हैं...