पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेल, वाद्य कला, संगीत, नृत्य, कराटे, रस्सी कूद एरोबिक, अंग्रेजी वाचन कौशल का दिया प्रशिक्षण

खेल, वाद्य कला, संगीत, नृत्य, कराटे, रस्सी कूद एरोबिक, अंग्रेजी वाचन कौशल का दिया प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना के प्रांगण में 14 मई से 19 मई तक छह दिवसीय ग्रीष्मानंद का समापन शनिवार को विधिवत संपन्न हो गया। इस क्रम में विभिन्न प्रकार के खेल, वाद्य कला, संगीत, नृत्य, कराटे, रस्सी कूद, एरोबिक, अंग्रेजी वाचन कौशल आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

बच्चों ने अपनी रुचि से अपना-अपना विषय चुना एवं दक्षता हासिल की। बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए एरोबिक में डी.पी. बलियार सिंह, संगीत में अजीत कुमार, वॉलीबॉल में बसंत कुमार, वाद्य में रजनीश पाठक एवं रजनीकांत पाठक, कला में शांतनु दास गुप्ता एवं रूपम श्रीवास्तव, नृत्य में कौशिक राज, कराटे में फनी भूषण एवं गिटार में सुमन कुमार तथा अंग्रेजी वाचन कौशल में एसके चौधरी, आरके विपुल, सुदेशना बंधोपाध्याय ने सक्रिय भूमिका निभाई। छह दिवसीय समर कैंप के दौरान प्रत्येक दिन बच्चों के लिए शीतल पेय एवं अल्पाहार दिया गया। इसके अलावा समापन पर स्कूल प्राचार्या सह क्षेत्रीय निदेशक झारखंड जोन डी डाॅ उर्मिला सिंह ने सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं दूध पीने का पात्र उपहार स्वरूप भेंट किया। साथ ही बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों का मनोरंजन के साथ साथ उनमें छिपे आंतरिक गुणों का भी विकास होता है। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन का श्रेय सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया ।

तीन बच्चों को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी का पुरस्कार

समर कैंप के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा था। इसके तहत पूरे कैंप में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी के रूप में वर्ग पंचम के ओम राज, ऋषभ देव प्रसाद एवं आयुष गौरव को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...