रामगढ़ | राजकीय मध्य विद्यालय बरकाकाना के सहायक शिक्षक उमेश सिंह पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनका मेडिका हॉस्पिटल रांची में इलाज के दौरान गुरुवार को निधन हो गया । उनके निधन पर शनिवार को बीआरसी बरकाकाना में आयोजित गुरु गोष्ठी में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शिक्षकों ने शोकसंतप्त परिवार के आर्थिक सहयोग के लिए 20 हजार रुपए संग्रह किया। शोक सभा में मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुलोचना कुमारी, बीपीओ इरफान अंसारी, सीआरपी रविंदर पासवान,निशा कुमारी, उमेश कुमार, शिक्षक सुनील राम, प्रदीप रजक ,राजेश सिंह, किशोरी महतो, परेश महतो, लक्ष्मण मुंडा ,तरुणम प्रवीण ,रेखा कुमारी ,उषा सिंह, अनिता कुमारी सहित कई शिक्षक मौजूद थे। गुरु गोष्ठी में शिक्षकों से कहा गया है कि एमडीएम से संबंधित सभी दस्तावेजों को सही रखें और दो दिन के अंदर साइकिल छात्रवृत्ति किट अन्य सभी सूची जमा कर देने को कहा गया है।