रामगढ़ भुरकुंडा मुख्य पथ के ऊपर पोचरा हनुमान मंदिर के समीप बना वर्षों पुराना कुअां इन दिनों मौत का कुअां बन गया है। स्थानीय निवासी बालकेश्वर साव का कहना है कि पोचरा के पास बने 70 साल पुराने इस कुएं में आए दिन कोई न कोई दुर्घटना का शिकार होता रहा है। रामगढ़-पतरातू फोरलेन सड़क बनने के बाद यह कुअां मुख्य सड़क के किनारे आ गया है। जबकि सड़क निर्माण करा रहे मोंटोकार्लो कंपनी के अधिकारियों से ग्रामीणों ने कुअां को ढंकने को कहा था लेकिन कंपनी के अधिकारियों द्वारा उक्त कुएं को नहीं ढंका गया। जिसका नतीजा यह है कि रामगढ़ की ओर से आने वाले वाहन चालक अक्सर इस कुअां में आकर गिर जाते हैं। इस कुअां में अनेक बार चार पहिया व दो पहिया वाहन दुर्घटना का शिकार हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द इस कुअां को बंद नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।