बरकाकाना | गंगा दशहरा के पावन अवसर पर युगांतर भारती द्वारा आयोजित देवनद दामोदर महोत्सव घुटुवा के दामोदर नदी के तट पर मनाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में कार्यक्रम स्थल प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि दामोदर के उद्गम स्थल चूल्हा पानी लोहरदगा सेे पंचेत धनबाद तक लगभग दो दर्जन स्थानों पर दामोदर व इनकी सहायक नदियों के तट पर दामोदर महोत्सव मनाया जाएगा। इसी क्रम में 24 मई घुटुवा दामोदर नदी के तट पर नदी पूजन, आरती, परिचर्चा, व प्रसाद वितरण किया जाएगा। देवनद दामोदर महोत्सव में आशीष शीतल, प्रवीण कुमार सिंह, गोविंद मेवाड़ सहित अनेक अतिथि शामिल होंगे।