पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेशुमार रहमताें का महीना है रमजान

बेशुमार रहमताें का महीना है रमजान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लाहे माआशरा कमेटी डुड़गी मार्केट मुहल्ला के अगुवाई में इफ्तार पार्टी का आयोजन सोमवार को किया गया। इफ्तार पार्टी से आपसी भाईचारे का पैगाम दिया। मौलाना तकीउजम्मा साहब के अगुवाई में मगरिब की नमाज अदा कि गई। उन्होंने कहा कि माहे रमजान बेशुमार रहमतों का महीना है।

इस महीने में अल्लाह ने कुरआन-ए-पाक नाजिल की और अपने बंदों की एक नेकी पर 70 नेकी देने का वादा किया है। ये रमजान का पहला अशरा चल रहा है जो रहमतों का है। इस अशरे में अल्लाह अपने बंदों पर रहमत नाजिल करता है। रमजान का पूरा महीना सब्र का होता है। सब्र से सब कुछ हासिल होता है। रमजान से लोगों को सबक लेने की जरूरत है। बाद नमाज उन्होंने मुल्क के सांप्रदायिक सद्भाव, मुल्क की तरक्की, खुशनुदी आदि के लिए विशेष दुआ किया गया। मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।

डुड़गी मार्केट में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल अकीदतमंद।

खबरें और भी हैं...