बरकाकाना | रेलवे से कोयला चुरा कर ले जाने के क्रम में सोमवार को बरकाकाना आरपीएफ पोस्ट के जवानों ने एक युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया। घटना के बाबत में आरपीएफ पोस्ट के आरक्षी निरीक्षक नाथुन मांझी ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर लिंक केबिन व एवाड़िग केबिन के बीच पोल संख्या 00/26/28 के समीप रेलवे से कोयला चुरा कर ले जाते हुए दीपक कुमार मुस्लिम मुहल्ला बरकाकाना निवासी को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है।