बरकाकाना | नयानगर बरकाकाना राजेन्द्र क्लब में सोमवार को आरसीएमएस कि बैठक संपन्न की गई। जिसकी अध्यक्षता आरसीएमएस के नेता योगेन्द्र सिंह ने किया। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप यूनियन के संयुक्त महामंत्री महेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित थे। बैठक में सीसीएल के कर्मचारियों की समस्या पर चर्चा किया गया। बैठक में महाबीर राम, मो. क्यूम, संदीप झा, राजकुमार बरियार, कलीम अंसारी, हरिकान्त सिंह, भगवती प्रसाद, प्रदीप तिवारी, अनुज कुमार, कृष्णा शर्मा, अनिल सिंह, इतवारिया देवी, चंद्रदीप राम, मो. सलीम, बिनोद कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।