रेल कर्मियों को मिला अग्निशामक यंत्र चलाने का प्रशिक्षण
बरकाकाना | रेल यात्रियों को आपातकालीन स्थित से बचाने को लेकर मंगलवार को बरकाकाना स्टेशन परिसर में स्टेशन प्रबंधक पीके गांगुली की देखरेख में कैरेज एण्ड वैगन, वाणिज्य विभाग, टिकट संग्रहक, चालक परिचालक कार्यालय सहित अन्य विभाग के रेल कर्मियों को अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग कर आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर मो. वहाव, विवेक कुमार, अनीता तिर्की, मनीषा तिर्की, एजी कच्छप , पप्पू, रंधीर कुमार, पी एस कुजूर, दिपु बरूवा, दालेश्वर महतो, महेन्द्र गोप, गीता देवी, सूरज हांसदा, नूरजहां, गालो देवी, प्रियंका कुमारी, पीके मुखर्जी, श्रीकान्त आदि उपस्थित थे।