पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीसीएल ने चलाया स्वच्छता अभियान

सीसीएल ने चलाया स्वच्छता अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के अधिकारी-कर्मियों ने गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत सीसीएल कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के पूर्व केन्द्रीय कर्मशाला के महाप्रबंधक राय अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि अपने घरों व इसके आस पास के क्षेत्रों की साफ सफाई रखने से जहां हम सबों को स्वच्छ वातावरण मिलता है। वहीं कई गंभीर बीमारी होने के खतरों से निदान मिल सकती है। इसके बाद सीसीएल के अधिकारी व कर्मियों ने कॉलोनी के कई क्षेत्रों में साफ सफाई की।

मौके पर चिकित्सा प्रभारी डा. सुरेन्द्र कुमार, एसओपी सिविल विजय कुमार, एस चटर्जी, एसओपी विजय पाठक, आलोक सिंह, संजय सिंह, ओपी सिंह, शोभा कुमारी, बी लकड़ा, भगवती प्रसाद, अनुज कुमार, रणविजय विश्वकर्मा, शंकर मिस्त्री आर भी कुमार, रतन राम, अनिल सिंह, केवल पासवान, संजय सिंह, के के शाह व विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधि सहित अनेक अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...