पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रुद्र महायज्ञ की 17 को निकलेगी कलश यात्रा

रुद्र महायज्ञ की 17 को निकलेगी कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना| तेलियातू गांव के शिव मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मी महतो ने बताया कि 17 अप्रैल को सुबह 7 बजे 1100 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाला जाएगा। जो छोटकाकाना स्थित दामोदर नदी से जल विभिन्न जगहों का भ्रमण कर वापस यज्ञ मंडप के पास पहुंचेगी। जहां पुजारी द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कलश स्थापना किया जाएगा। मौके पर यज्ञ कमेटी के सचिव महेंद्र महतो, कोषाध्यक्ष संतोष महतो, उप कोषाध्यक्ष अन्नू देवी, सुखू महतो, गोकुल महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...