15 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार
बरकाकाना| ओपी पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब बेचे जाने पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में ओपी पुलिस द्वारा शनिवार को पोचरा में भारी मात्रा में जावा जब्त कर शराब बनाने के उपकरण को तोड़ दिया गया। छापेमारी के दौरान 15 लीटर अवैध शराब के साथ नरेश साव नामक एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। छापेमारी के दौरान बरकाकाना ओपी पुलिस के शस्त्र बल मौजूद थे।