बाड़मेर | मेरा बूथ सबसे मजबूत, कमल का बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत भाजपा बूथ निर्माण कार्य रविवार से शुरू होगा। जिला मीडिया संपर्क प्रमुख भैराराम देवासी ने बताया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत कमल का बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी बूथ निर्माण कार्य का आगाज बाड़मेर जिले के जिला संगठन एवं बूथ निर्माण प्रवास प्रभारी, राज्यमंत्री एवं जोधपुर जेडीए अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ रविवार को दोपहर 12 बजे गुड़ामालानी व शाम 4 बजे बाड़मेर विधानसभा में शुरू करेंगे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. जालमसिंह रावलोत, बूथ निर्माण संयोजक बालाराम मूंढ, गुड़ामालानी बूथ निर्माण प्रभारी गोविंद मेघवाल, बाड़मेर गुड़ामालानी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल बूथ निर्माण प्रभारी, मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, प्रधान, उपप्रधान, नेता प्रतिपक्ष व नगर पालिका पार्षद, पूर्व पार्षद, जिला परिषद सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जिला पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।