बाड़मेर | सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मिलकर सामाजिक समस्याओं का अवलोकन किया। कार्यक्रम के संयोजक मुल्तान सिंह महाबार ने बताया कि गुरुवार को राजकीय चिकित्सालय कवास में मरीजों के साथ वार्तालाप कर फल वितरण किए। इसी प्रकार सोडाणी जाकर मदरसा में शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने शौचालय व आवास योजना में हो रही अनियमितताओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के प्रमुख चंपालाल जांगिड़ ने बताया कि एमपीटी के निकट निवासी जोगाराम लेगा ने स्थानीय समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान रावल सिंह जाजवा, भोम सिंह सुंदरा, उगम सिंह विशाला, चंपक जांगिड़, मनोहर चारण आदि मौजूद रहे।