बालोतरा (आंचलिक) | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बाड़मेर जिले में 14 ब्लॉक अध्यक्षों को मनोनीत किया गया। इसमें प्रमुख जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया, लेकिन ब्राह्मण समाज में से किसी को ब्लॉक अध्यक्ष नहीं बनाए जाने पर समाज के लोगों ने रोष जताया। इस संबंध में राजस्थान ब्राह्मण महासभा बालोतरा के ग्रामीण अध्यक्ष गोपाराम पालीवाल के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडे एवं पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात की।