पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविदा कार्मिकों का 17वें दिन भी धरना जारी रहा

संविदा कार्मिकों का 17वें दिन भी धरना जारी रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर मनरेगा कार्मिक अपनी मांगाें को लेकर गुरुवार को लगातार 17वें दिन भी सामूहिक अवकाश पर रहे। वहीं सोशल मीडिया पर संविदाकर्मियाें को स्थायी नहीं करने संबंधित ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री के बयान के बाद संविदा कर्मियों में रोष व्याप्त है। बाड़मेर जिले में पंचायतीराज भर्ती कनिष्ठ लिपिक एवं एसएसआर की भर्ती को लेकर मनरेगा संविदा कार्मिक हड़ताल पर है। जिला मुख्यालय पर गुरुवार को हड़ताल पर संविदा कार्मिकाें ने ग्राम रोजगार सहायक ओमाराम भील को श्रद्घांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष हठेसिंह ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के तथाकथित दोहरे रवैए एवं भर्ती को लेकर वस्तुस्थिति स्पष्ट नहीं करने के कारण ग्राम रोजगार सहायक ओमाराम भील को अपनी जान गंवानी पड़ी। उसके असामयिक निधन से उसके गरीब परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है, तथा अल्प मानदेय एवं अस्थाई रोजगार के कारण अन्य संविदा कार्मिक भी सदमें में है।

खबरें और भी हैं...