पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परीक्षा की तैयारी के लिए समय प्रबंधन जरूरी, एक ही लक्ष्य पर ध्यान दंे: गौड़

परीक्षा की तैयारी के लिए समय प्रबंधन जरूरी, एक ही लक्ष्य पर ध्यान दंे: गौड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाओं और विद्यार्थियों को स्टडी और सही गाइडेंस मुहैया कराने के लिए शुरू किए गए भास्कर संवाद कार्यक्रम में गुरुवार को जिलेभर से सैकड़ों युवाओं के कॉल्स आए। दिल्ली में कार्यरत बाड़मेर के व्याख्याता बाबूलाल गौड़ ने युवाओं के सवालों को लेकर जवाब दिए। इस दौरान सामने आया कि कई विद्यार्थी जानकारी के अभाव में गलत विषय का चयन कर लेते हैं। जबकि उनका लक्ष्य कुछ और होता है। गौड़ ने बताया कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी है। टाइम मैनजेमेंट के बगैर सफलता नहीं मिल सकती है। सफलता के लिए एक ही लक्ष्य को रखकर स्टडी करें। कई युवा उलझनों में फंस जाते है। कई भर्तियों के एक साथ फॉर्म भरते है, उलझन के कारण किसी एक भर्ती पर फोकस नहीं रखते। इस वजह से वो चयनित होने से वंचित हो जाते है। अगर ऐसे युवाओं को सही समय पर सही गाइडेंस मिल जाए तो उचित विषयों का चयन कर लक्ष्य प्राप्त करना आसान हो जाता। इसके लिए दैनिक भास्कर की ओर से शुरू की गई भास्कर संवाद मुहिम एक बेहतर उदाहरण है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर संवाद कार्यक्रम में प्रतियोगियों के सवालाें के एक्सपर्ट ने दिए जवाब

बाबूलाल गौड़

स्कूल व्याख्याता, एयरफोर्स, एलडीसी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दिए टिप्स

सवाल: एयरफोर्स में जाना है, किस तरह से तैयारी करू ? -विनोदसिंह, चूली

जवाब : 12वीं साइंस में के स्टूडेंट हो, ये अच्छी बात है। गणित की मजबूत तैयारी करनी होगी। फिजिकल के लिए रोजाना अभ्यास करें। इसके लिए एयरफोर्स के पुराने पेपर को हल करें। मैन फोकस एयरफोर्स पर रखे। इसके बाद बीएसी कर सकते हो।

सवाल : बीएसटीसी प्रथम वर्ष के साथ एलडीसी की तैयारी कर रहा हूं। 7 से 19 जून के बीच एग्जाम भी है। तैयारी कैसे करू? -गणपत, बाड़मेर

जवाब : दो घंटे बीएसटीसी को दें और 8 घंटे एलडीसी को। पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से याद कर लें। सप्ताह में टॉपिक देखते रहे। प्रमाणित बुक्स से ही तैयारी करें।

सवाल : बीएसटीसी के साथ बीए द्वितीय वर्ष का स्टूडेंट हूं, कांस्टेबल की तैयारी कर रहा हूं? पोकराराम वांभू, बिजराड़

जवाब : बीएसटीसी व बीए दोनों रेगुलर एक साथ नहीं कर सकते है। टेक्नीकल रूप से यह बड़ी खामी है, कभी भी उलझन में फंस सकते हो। बीए ओपन यूनिवर्सिटी से कर सकते हो।

सवाल : 2015 में बीए कंप्लीट कर ली है। दो बार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दी, .75 नंबर से चूक गया। इस पर कैसे तैयारी करू कि नंबर आ जाए? -हंसराज

जवाब : गणित व रीजनिंग पर अच्छी पकड़ बनाओ। हार नहीं माने, अभी जुलाई में कांस्टेबल के एग्जाम की संभावना है। पहले इसे समय दें। इसके बाद दूसरी तैयारियों में लगे। रोजाना प्राणायाम, व्यायाम करें।

सवाल : एमए बीएड हूं, फस्ट व सेकंड ग्रेड की तैयारी करनी है, पूर्व में सेकंड ग्रेड एग्जाम दिए थे, सलेक्शन नहीं हुआ। फस्ट ग्रेड या सेकंड ग्रेड में किसकी तैयारी करूं, उलझन में हंू? भजनलाल, जालोर।

जवाब : पूर्व में आपने सैकंड ग्रेड हिंदी में दिया है, इसलिए अभी भी आप उसी की तैयारी करें। पूर्व की कमियां ढूंढ़े, कि किस वजह से चूक गए थे। ग्रामर, पाठयक्रम व काव्य को याद करें। पद्य भाग के साथ काव्य भाग और काव्य शास्त्र को अलग से पढ़ंे। हिंदी शिक्षण बुक्स को पढ़े। अच्छी तरह से तैयारी करें, सलेक्शन तय है।

खबरें और भी हैं...