बाड़मेर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कर्नाटक में कांग्रेस एवं जेडीएस के पास पूर्ण बहुमत होने के बावजूद बीजेपी को सरकार बनाने का मौका देने के निर्णय के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर द्वारा शुक्रवार 18 मई को सुबह 10.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर के सामने एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। जिला प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश जैन ने बताया कि इस धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।