युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
शिव | आगोरिया फांटा के पास एक पिकअप चालक गाड़ी में सब्जियां भर रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हाे गई। पुलिस के अनुसार खुमाणाराम पुत्र रामाराम माली निवासी अंबावाडी शिव ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका बड़ा भाई दीनाराम अपनी पिकअप गाड़ी लेकर बाड़मेर सब्जी लेने रवाना हुआ था। रास्ते में आगोरिया फांटा पर हड़वंतसिंह के बेरे से सब्जी लेकर पिकअप में भर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए दीनाराम को टक्कर मार दी। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और मौत हो गई।