पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गिरल लिग्नाइट कोयले की खान से निकलने लगा अभ्रक

गिरल लिग्नाइट कोयले की खान से निकलने लगा अभ्रक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेट्रोल और कोयले की खोज और उत्पादन के चलते विश्व में अपनी जगह बना चुके राजस्थान के बाड़मेर में कोयले की सबसे पुरानी गिरल की लिग्नाइट की खान में अब अभ्रक की परतें निकल रही है। बाड़मेर के गिरल गांव मे कोयले की सबसे पुरानी इस खान में अभ्रक के धातु को काफी दूर से देखा जा सकता है।

जमीन से परत निकलने के बाद उसे रेत के साथ खुले में ही फेंका जा रहा है, लेकिन इसके व्यवसायिक उत्पादन की शुरुआत की जाए तो यहां कई नए उद्योगों की शुरुआत को यकीनन बल मिलेगा। कोयला खनन के दौरान मिट्टी के साथ निकले अभ्रक पर जब सूर्य की रोशनी पड़ती है तब कांच सी चमकने वाले इन पत्थरों को काफी दूर से देखा जा सकता है। रेत और कोयले के दरिया में बेशकीमती बिखरे अभ्रक के अनगिनत पत्थरों की पहली तस्वीर को कैमरे में कैद किया दैनिक भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट नरपत रामावत ने।

वह सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं

विश्व मे अभ्रक उत्पादन में पहले स्थान पर चीन देश है।

भारत में बिहार पहले व राज. का दूसरे स्थान पर है।

राज. की अभ्रकमय पेटिका जयपुर से उदयपुर तक है।

राजस्थान के अभ्रक में से केवल अल्पांश ही उच्च कोटि का है।

बाड़मेर में अभ्रक मिलने से खनिज उत्पादन में नया अध्याय शुरू हो सकता है।

खबरें और भी हैं...