- Hindi News
- National
- सुबह अनशन शुरू करने के बाद शाम को पार्षदों के विरोध का अनूठा तरीका, भैंस के आगे बजाई बीन
सुबह अनशन शुरू करने के बाद शाम को पार्षदों के विरोध का अनूठा तरीका, भैंस के आगे बजाई बीन
नगर परिषद के बाहर सभापति के खिलाफ आठ दिन से धरने पर बैठे पार्षदों ने बुधवार को क्रमिक अनशन शुरू किया। शाम होते-होते पार्षदों धरना स्थल पर विरोध का अनूठा तरीका अपनाया। एक भैंस लेकर आए और उस पर फोटो चिपका कर बीन बजाई।
पार्षदों का कहना है कि सभापति के आगे समस्याओं का जिक्र करना भैंस के आगे बीन बजाने के बराबर है। बुधवार को धरने पर पार्षदों ने अनशन शुरू किया।बुधवार को धरने के आठवें दिन पार्षद एक भैंस को लेकर धरने पर पहुंचे। विभिन्न मांगों का ज्ञापन भी भैंस के आगे रखा। पार्षदों ने कहा कि जनता की परेशानी को देखते हुए धरने पर बैठे है। आठ दिन बीत जाने के बावजूद भी सभापति की आंखें नहीं खुल रही है। भाजपा का कहना है कि ये कांग्रेस की अंदरूनी कलह का धरना है। जबकि कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा विपक्ष की भूमिका निभाने में फेल साबित हो रहा है। इसी वजह से कांग्रेसियों का धरना देना पड़ रहा है। जिस पार्टी का परिषद में बोर्ड है, उसी के पार्षद धरना दे रहे हैं। इनके साथ एक भाजपा पार्षद जगदीश खत्री भी धरने पर बैठे हुए है। बुधवार को पार्षद सुरतानसिंह, नरेश देव, अनिल व्यास, किशनलाल, संपतराज, रेणू दर्जी सहित कई लोग धरने पर बैठे रहे।
बाड़मेर. सभापति के खिलाफ धरने पर बैठे पार्षद।