पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाड़मेर ने पहली बार मिक्स मार्शल आर्ट में जीते सात पदक

बाड़मेर ने पहली बार मिक्स मार्शल आर्ट में जीते सात पदक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | मिक्स मार्शल आर्ट में बाड़मेर के दस युवाओं ने नेशनल लेवल पर खंडाला डीसी स्कूल में भाग लिया।इसमें से सात युवाओं ने पदक जीत कर बाड़मेर का नाम रोशन किया। बाड़मेर के युवाओं ने इस तरह के पहले टूर्नामेंट में भाग लिया है। खंडाला में 5 से 11 मई तक आयोजित कूडो मिक्स मार्शल आर्ट में देश भर के कूडो एसोसिएशन से जुड़े 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। बाड़मेर के दस खिलाड़ियों में से 3 ने रजत व 4 ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा तीन खिलाड़ी मामूली अंतर से पदक से चूक गए। नवंबर में अक्षय कुमार कूडो इन्विटेशन चैम्पियनशिप नवंबर में आयोजित होगी। इसमें जिले के दस खिलाड़ी खेलने जाएंगे। इस टूर्नामेंट में देश भर के मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ी, श्रीलंका सहित अन्य कई देशों से आमंत्रित खिलाड़ी भाग लेंगे। इस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 खिलाड़ियों को अभिनेता अक्षय कुमार की तरफ से एक माह के थाईलैंड ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। इनका पूरा खर्चा अक्षय कुमार उठाएंगे।

दीपक सैन बाड़मेर के युवाओं को दे रहे हैं कूडो मिक्स मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण, 1500 युवाओं की स्पर्द्धा में जीते पदक

इन प्रतिभागियों ने जीते पदक : खंडाला में आयोजित नेशनल कूडो मिक्स मार्शल आर्ट में ओमसिंह रोहट, विक्रम सोनगरा, रेवंत चौधरी ने रजत पदक, महावीर शर्मा, जीतेंद्र सोलंकी, प्रकाश सैन व दीपक सैन ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा यशपाल सैन, दिग्विजय चारण व विक्रम चारण ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अब नवंबर में मुंबई में होने वाली अक्षय कुमार कूडो इन्विटेशन चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।

आत्मरक्षा के लिए युवाओं को दे रहे हैं ट्रेनिंग : कूडो एसोसिएशन बाड़मेर के जिला अध्यक्ष दीपक सैन यहां के युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। सैन ने बताया कि मिक्स मार्शल आर्ट में आत्मरक्षा के सभी गुर सिखाए जाते हैं। विशेषकर महिलाओं को इसका प्रशिक्षण लेना चाहिए। बाड़मेर के युवाओं में इसके प्रति अब क्रेज बढ़ रहा है।

क्या है मिक्स मार्शल आर्ट

इस आर्ट को रोड फाइट आर्ट के नाम से भी जाना जाता है। इसमें जूडो, कराटे सहित विभिन्न फाइट कलाओं का मिश्रण होता है। यह वर्ल्ड की डेडली फाइट मुआय थाई का रूप है। अभिनेता अक्षय कुमार के प्रयासों से इस आर्ट का भारत में प्रचार हुआ है। इसको लेकर महाराष्ट्र में महिलाओं को फ्री में ट्रेनिंग दी जाती है। इसका प्रमुख उद्देश्य महिलाओं में आत्मरक्षा के गुर सिखाना है। इसमें यह सिखाया जाता है लेकिन अकस्मात हमला होने पर उससे किस तरह से बचाव किया जा सकता है तथा हमलावर को पस्त किया जाए।

खबरें और भी हैं...