दिव्यांग छात्रा को पढ़ाई के लिए दी सहायता
बाड़मेर | डऊकियों की ढाणी भानपुरा में दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रा धापू को उच्च अध्ययन के लिए सहायता राशि का चेक चनणी देवी व डॉक्टर रमेश चौधरी ने बुधवार को सुपुर्द किया। इस दौरान डॉ. चौधरी ने कहा कि शिक्षा के लिए किया गया दान सर्वश्रेष्ठ कर्म है। इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है। अपनी आय का कुछ हिस्सा परोपकार के लिए लगाना हर मानव का धर्म बनता है। सामाजिक कार्यकर्ता हनुमान राम डऊकिया ने बताया कि अपनी आय का कुछ हिस्सा समाज में फैल रही कुरीतियां की बजाय सद्कर्म में लगाना चाहिए। जिससे आपके धन का शुद्धिकरण एवं वृद्धि दोनों एक साथ होंगे। इस अवसर पर जेताराम, सगराराम, मगाराम, उगराराम, मेघसिंह, भोमाराम, अमराराम, रामचन्द्र, गंगाराम, मूलाराम, तगाराम, नेनाराम, लक्ष्मी, ज्योति, धनेश, विजय, मुकेश आदि उपस्थित रहे।