ब्राह्मण समाज की उपेक्षा से रोष, प्रदेशाध्यक्ष को भेजा पत्र
बाड़मेर | हाल ही में भाजपा प्रदेश कार्यालय से जिले में ब्लॉक अध्यक्षों के मनोनयन में ब्राह्मण समाज की उपेक्षा करने से समाज में रोष व्याप्त है। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष मांगीलाल शर्मा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पत्र भेजकर आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने बताया कि मनोनयन के समय सभी प्रमुख जातियों के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया, लेेकिन ब्राह्मण समाज की उपेक्षा की गई। उन्होंने चेताया कि ऐसी स्थिति में पार्टी को चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा।