पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने वाली 75 महिलाएं पुरस्कृत

सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने वाली 75 महिलाएं पुरस्कृत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिला को सम्मानित करते हुए।

बाड़मेर | प्रगतिशील युवा मंडल बाड़मेर के द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह एवं भारतीय स्टेट बैंक आरसेटी ,नगर परिषद एवं प्रगतिशील युवा मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को जटियों का नया वास स्थित संत रैदास सामुदायिक भवन में निशुल्क सिलाई केंद्र का शुभारंभ समाजसेवी आज़ाद सिंह राठौड़ ,नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा एवं सीमा सुरक्षा बल के उपमहानिरीक्षक गुरुपाल सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाली 75 महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजाद सिंह राठौड़ ने महिलाओं से कहा कि स्वरोजगार के लिए हुनर सीखने का यह मौका मिला है, इसे हाथ से नहीं जाने दें। सिलाई एक कला है, इसको सीखने के बाद महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है। नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा ने कहा कि प्रगतिशील युवा मंडल बाड़मेर बहुत ही बेहतर कार्य कर रहा है। इस प्रकार के कार्यों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास सराहनीय है। शिविर में 35 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही है। इस अवसर पर पार्षद किशोर शर्मा, केसाराम सुवासिया, भंवरलाल खोरवाल, ओमप्रकाश गोसाई, समाज सेवी मदन सिंह ,लीलाराम फुलवारिया, संपत राज सुवासिया, भंवरलाल, नरसिंह बडेरा, हरीश बडेरा, लेखराज जाटोल, श्यामलाल सुवासिया सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन देवराज ने किया।

खबरें और भी हैं...