बोथरा व छाजेड़ संयोजक मनोनीत
बाड़मेर | खरतरगच्छ संघ की आम सभा आराधना भवन में आयोजित हुई। साधारण सभा में सर्वसहमति से नई चातुर्मास कमेटी के गठन के लिए सभापति नगर परिषद लूणकरण बोथरा व अध्यक्ष नाकोड़ा ट्रस्ट अमृतलाल जैन को संयोजक मनोनीत किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी 2018 में मुनि मनितप्रभ सागर एवं साध्वी सुरंजना का चातुर्मास आराधना भवन बाड़मेर में होगा।