- Hindi News
- National
- संविदा कार्मिक सरकार को जगाने के लिए आज ढोल नगाड़े बजाकर करेंगे प्रदर्शन
संविदा कार्मिक सरकार को जगाने के लिए आज ढोल नगाड़े बजाकर करेंगे प्रदर्शन
बाड़मेर | महानरेगा कार्मिक व वाटर शेड कार्मिकों का धरना बुधवार को 16वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरने पर बैठे कार्मिकों ने भीख मांगकर विरोध दर्ज करवाया। प्रदेश कार्यकारिणी प्रवक्ता अमृत शर्मा ने बताया कि पंचायतीराज विभाग द्वारा वर्ष 2013 में कनिष्ठ लिपिक के 19515 पदों एवं एसएसआर (राजस्थान अधीनस्थ सेवा) के 4915 विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली गई जो रिक्त पद होने के बावजूद भी सरकार द्वारा नवीन वरीयता सूची जारी कर शेष पदों पर भर्ती पूरी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजकीय कोष में धन की कमी होने के कारण आज भीख मांग कर राशि जमा कर रहे है, इस राशि को मुख्य मंत्री सहायता कोष में जमा करवाई जाएगी। जिला अध्यक्ष हठेसिंह ने बताया कि 16 दिन से धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन की इसी कड़ी में गुरुवार को सरकार की नींद खोलने के लिए ढोल नगाड़े बजाकर अंतिम प्रयास किया जाएगा। इसके बाद सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर अनशन शुरू किया जाएगा। धरना स्थल पर जिला अध्यक्ष हठेसिंह सोढा, मगराजसिंह राजपुरोहित, अमृत शर्मा, विजय राजपुरोहित, रामचन्द्र चौधरी, सत्यपाल, ईश्वरसिंह भाटी, धर्मपाल धनाऊ, राजेश शिव, हनुमानराम, पूनमाराम आदि संविदा कार्मिकों ने प्रदर्शन किया।
बाड़मेर . धरने पर बैठे नरेगा संविधा कार्मिक भीख मांग कर प्रदर्शन करते हुए ।