एचएम इन्स्टीट्यूट एवं गौरव सीसै स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरूचि प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को अपनी सुरक्षा के गुर सिखाए गए। छात्राओं को सेल्फ कांफिडेंट्स बनाने और वुमन एंपावरमेंट के लिए दीपक सैन व धन्नी चौधरी ने सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए। एचएम इन्स्टीट्यूट के निदेशक प्रवीणसिंह बोरावत ने कहा कि महिलाओं को आत्म सुरक्षित होना जरूरी है। इससे महिला निडर बन सके और उसके अंदर सेल्फ कान्फीडेंस पैदा हो सके। इसलिए छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए अभिरूचि प्रशिक्षण शिविर के दौरान इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस दौरान स्कूल के स्टाफ मौजूद रहे।