पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फसली ऋण माफी योजना शिविर 26 से मुख्य सचिव ने दिए तैयारियों के निर्देश

फसली ऋण माफी योजना शिविर 26 से मुख्य सचिव ने दिए तैयारियों के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान फसली ऋण माफी योजना शिविराें का आयोजन 26 मई से होगा। इसके तहत प्रत्येक सहकारी समिति स्तर पर शिविर लगाकर किसानाें को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला कलक्टर्स एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियाें को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने कहा कि फसली ऋण माफी योजना संबंधित शिविर आयोजित करने से पूर्व संबंधित गांव में पूर्व तैयारियां सुनिश्चित की जाए। ताकि शिविर के दौरान अधिकाधिक लोगाें को लाभांवित किया जा सके। उन्होंने शिविर स्थल पर छाया, पानी समेत अन्य समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर स्थल पर आधार नामांकन, भामाशाह कार्ड जारी करने की सुविधा के साथ किसानों से सूचनाएं आवश्यक रूप से संकलित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 23 मई को संबंधित शिविर स्थल पर सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक एवं अन्य विभागीय अधिकारी भ्रमण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला परिवेदना समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर स्थल पर किसानाें को फसली ऋण माफी योजना संबंधित प्रमाण पत्र बांटने की समुचित व्यवस्था करें। मुख्य सचिव ने जिला कलक्टर्स से शिविर आयोजन के संबंध में फीडबैक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आधार लिकिंग, अन्य स्थानाें पर पलायन कर चुके किसानाें तथा प्रमाण पत्र वितरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश मांगे। मुख्य सचिव गुप्ता ने शिविराें के शुभारंभ के दौरान प्रभारी मंत्री एवं अन्य जन प्रतिनिधियाें को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। इस दौरान दी बाड़मेर सेट्रल काॅपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक शु़द्वोदन उज्ज्वल, उप पंजीयक भंवरदान चारण, जितेंद्रकुमार, एसीपी मोहनकुमारसिंह चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...