पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों की समस्याओं पर चर्चा, मांगें नहीं माने पर दी आंदोलन की चेतावनी

किसानों की समस्याओं पर चर्चा, मांगें नहीं माने पर दी आंदोलन की चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | भारतीय किसान संघ बाड़मेर की जिला कार्यकारिणी की बैठक 21 मई को जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। जिला सहमंत्री तनसुख जोशी विशाला ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता हरीराम मांजू प्रांत मंत्री भारतीय किसान संघ जोधपुर द्वारा की गई। बैठक में फसल उत्पादन पर लागत मूल्य नहीं मिलने, प्राकृतिक आपदाओं, रोग व कीट से फसलों के खत्म होने पर फसल बीमा के सही क्रियान्वयन के अभाव में जोखिम कवर उपलब्ध नहीं होने से किसान आर्थिक रूप से परेशान है। भारतीय किसान संघ द्वारा समय-समय पर आंदोलन, ज्ञापन व वार्ता के माध्यम से किसानों की समस्याओंं से सरकार को अवगत करवाया, लेकिन सरकार द्वारा बिजली नीति में सुधार, समर्थन मूल्य पर खरीद करने व अल्पकालीन सहकारी ऋण माफी योजना लाई गई, मगर किसानों की समस्याओ के स्थायी समाधान के लिए खरीद, बीमा व ऋण मुक्ति के लिए नीतियों मे बदलाव आवश्यक है। अगर समय रहते किसानों के हित में निर्णय नहीं लिया तो भारतीय किसान संघ आगामी 15, 16, 17 जून को प्रदेश अधिवेशन में प्रभावी आंदोलन की रूपरेखा तय करेगा। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रेमाराम सोयल, जिला मंत्री प्रहलादराम सियोल, तहसील अध्यक्ष लादूराम सेड़वा, राजूराम गोदारा पचपदरा, चिमनाराम सांई बाड़मेर, ओमाराम चौधरी कल्याणपुर, पनाराम चौधरी रामसर, कृष्ण कुमार पटेल गुड़ामालानी, किसनाराम सेवर जिला उपाध्यक्ष बाड़मेर, चैनसिंह तंवर रामसर, दुर्गाराम मूढ़ तहसील मंत्री बाड़मेर ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...