पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडीईओ राठौड़ ने किया शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन

एडीईओ राठौड़ ने किया शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुल्तानमल भीखचंद छाजेड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक बाड़मेर में डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों का डब्ल्यूबीए 12 दिवसीय गतिविधि आधारित कार्यशाला का अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा जेतमालसिंह राठौड़ ने अवलोकन किया। उन्होंने एक आदर्श शिक्षक के मुख्य रूप से आठ गुणों पर चलने की सीख दी।

राठौड़ ने कहा कि शिक्षक एक दीपक के समान है, जो चारों तरफ ज्ञान रूपी प्रकाश फैलाता है। स्टडी सेंटर के सहायक समन्वयक ओम जोशी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सपना था कि भारतवर्ष में कोई भी शिक्षक अप्रशिक्षित नहीं होना चाहिए। इस सपने को साकार करने के लिए प्रशिक्षणों का आयोजन करके प्रत्येक अप्रशिक्षित शिक्षक को शिक्षित किया जा रहा है। कार्यशाला में पाठ योजना बनाना, पाठ योजना प्रस्तुत करना, पाठ योजना का टीएलएम व मॉडल बनाना आदि क्रिया आधारित गतिविधियां प्रशिक्षक गोपाल गर्ग, पवन कुमार खत्री व जितेंद्र कुमार बाड़मेर के सानिध्य में हुई।

खबरें और भी हैं...