बाड़मेर | आईजी हवासिंह घुमरिया ने बाड़मेर दौरे के दौरान पुलिस लाइन में संपर्क सभा कर जवानों और अधिकारियों की समस्याएं सुनी थी। इस दौरान पुलिस लाइन में जवानों को परेशान किए जाने को लेकर आईजी से शिकायत की थी। इस दौरान कांस्टेबल चूनाराम ने आईजी के सामने पुलिस लाइन हवलदार देवपुरी की शिकायत की थी। आईजी ने एसपी को आदेश देकर तत्काल हैड कांस्टेबल को हटाने के आदेश दिए थे, लेकिन चार दिन बाद भी उसेे हटाया नहीं है। जवानों के मुताबिक पिछले दो-ढाई साल से स्वीकृत अवकाश के लिए भी समय पर रिलीव नहीं करते हैं।