बाड़मेर | टारगेट प्लस कोचिंग क्लासेज बाड़मेर में कोचिंग लेकर संभाग स्तर पर जेल प्रहरी भर्ती में महिला ओबीसी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली तारा चौधरी का शुक्रवार को टारगेट प्लस कोचिंग क्लासेज की ओर से सम्मान किया गया। संस्थान के प्रबंधक श्रवण गौड़ ने बताया कि तारा चौधरी ने अपनी मेहनत और लगन से तथा टारगेट टीम के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल कर अपने माता-पिता व गुरुजनों और टारगेट प्लस का नाम रोशन किया। तारा चौधरी ने अपने अनुभव व सफलता के मंत्र टारगेट में अध्ययनरत प्रतियोगियों के साथ साझा कर कठिन परिश्रम को ही सफलता की कुंजी बताया तथा टारगेट टीम को धन्यवाद अर्पित किया। टारगेट प्लस के मार्गदर्शक जोगाराम सुथार समेत शिक्षक रहे।