बाड़मेर | मंडी समिति कार्यालय में राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना की मंडी स्तरीय सहायता समिति की बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी विश्नाेई ने बताया कि बैठक में राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना एवं महात्मा ज्योतिबा फूले मंडी श्रमिक कल्याण योजना 2015 के प्रकरणों पर विचार-विमर्श कर योजना अनुसार विभिन्न प्रकृति के कृषि कार्य करते हुए कृषक/खेतीहर मजदूर के अंग-भंग होने एवं मृत्यु होने पर उसको एवं उसके वैध उत्तराधिकारी आवेदकों को सहायता राशि स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के 9 प्रकरण में 11 लाख तथा महात्मा ज्योतिबा फूले मंडी श्रमिक कल्याण योजना में 4 प्रकरण 2 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की।