पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 200 संभागियों को अभिरूचि व कुशल विकास का दे रहे प्रशिक्षण

200 संभागियों को अभिरूचि व कुशल विकास का दे रहे प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. शिविर के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करते प्रशिक्षणार्थी।

भास्कर संवाददाता | बाड़मेर

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाड़मेर के तत्वावधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर में 11 मई से 18 जून तक अभिरूचि व कुशल विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में 200 से अधिक बालक-बालिकाओं ने पंजीकरण कराया है। स्काउट सीओ योगेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि शिविर का मकसद बालक-बालिकाओं में श्रम के प्रति निष्ठा व आत्मविश्वास जगाना, उन्हें स्वावलंबी बनाना एवं खाली समय का सदुपयोग करना है। प्रशिक्षण के लिए संभागी को कोई दो विषय चयन करना होता है। शिविर में दीपसिंह भाटी संगीत, भावना व्यास सिलाई, बजरंग सिंह कंप्यूटर, ललिता पेंटिंग, दीपिका कुकिंग, जाग्रति व भूमिका तातेड़ नृत्य, दीप्ति गुर्जर व दीक्षा गुर्जर बेस्ट ऑफ वेस्ट ए पार्लर व मेहंदी आशा डागा आदि प्रशिक्षण दे रहे हैं। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बाड़मेर गुलाबसिंह ने शिविर का अवलोकन किया। शिविर में खगेन्द्रकुमार, मदनलाल माली, धर्मवीर धारीवाल, हेमलता माहेश्वरी, कमला चौधरी आदि अपना योगदान दे रहे हैं। इस दौरान योग व्यायाम, पर्यावरण, जल संरक्षण, स्वच्छता, नशा मुक्ति, यातायात व सड़क सुरक्षा नियम, गैस सुरक्षा, स्काउट-गाइड पाठ्यक्रम की जानकारी एवं जीवन उपयोगी वार्ताएं भी आयोजित की जा रही है।

खबरें और भी हैं...