पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पशुओं को लू एवं तापघात से बचाने के लिए एहतियात की सलाह दी

पशुओं को लू एवं तापघात से बचाने के लिए एहतियात की सलाह दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | प्रदेश में पशुधन को भीषण गर्मी, लू एवं तापमान के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालकों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। वर्तमान में तेज गर्म मौसम तथा तेज हवाओं का प्रभाव पशुओं की सामान्य दिनचर्या को प्रभावित करता है। पशुपालन विभाग की ओर से जारी की गई सलाह के मुताबिक भीषण गर्मी की स्थिति में पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए विशेष प्रबंधन एवं उपाय, जिनमें ठंडा एवं छायादार पशु आवास, स्वच्छ पीने का पानी आदि पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। तेज गर्मी से बचाव प्रबंधन में जरा सी लापरवाही से पशु को लू नामक रोग हो जाता है। पशुपालन विभाग की ओर पशुपालकों को सलाह दी गई है कि वे पशु आवास के लिए पक्के निर्मित मकानों की छत पर सूखी घास या कडबी रखे, ताकि छत को गर्म होने से रोका जा सके। पशुओं को प्रतिदिन ठण्डे पानी से भी नहलाने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...