पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन विवाद में बुजुर्ग ने आत्महत्या की

जमीन विवाद में बुजुर्ग ने आत्महत्या की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | सदर थाना क्षेत्र के हाथीतला निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने कुएं में कूद आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। मृतक के पुत्र ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया है। एसआई चुन्नी लाल ने बताया कि हुकमसिंह पुत्र काछूराम ने मामला दर्ज करवाया कि उसके काछूराम उर्फ काछबाराम पुत्र कानाराम जाट निवासी छंदाणी बेनीवालों की ढाणी हाथीतला को लंबे समय से उसके ही पड़ोसी परेशान कर रहे थे। जमीन के बंटवारा नहीं होने और रास्ता नहीं नहीं देने के कारण डालूराम, किशनाराम व योगेश से परेशान होकर कुएं में कूद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

खबरें और भी हैं...