बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक घायल, जोधपुर रेफर
लीलसर | बाछड़ाऊ सड़क मार्ग पर एक बोलेरो ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर सवार युवक को गंभीर चोटें आई जिस पर जोधपुर रेफर किया गया। बाइक चालक कंवराराम पुत्र टीकूराम लीलसर दखणाद अपनी ज्यूस की दुकान से बाड़मेर की तरफ जा रहा था। इस दौरान बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। इससे कंवराराम का पैर फैक्चर हो गया। लीलसर पीएचसी के बाद बाड़मेर रैफर किया।