बाड़मेर | अल्पसंख्यक समुदाय के लिए राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड जयपुर के सौजन्य से संचालित ऋण योजना में अब ऋण आवेदन नवीन वेब पोर्टल के जरिये स्वीकार किए जाएंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मिश्रीमल गर्ग ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी को दिए जाने वाले कारोबारी एवं शैक्षिक ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन का नवीन पोर्टल प्रारंभ किया गया है।