पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैसलमेर से बाड़मेर की दो आैर जयपुर की एक रोडवेज बस सेवा बंद

जैसलमेर से बाड़मेर की दो आैर जयपुर की एक रोडवेज बस सेवा बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले भर के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के हजारों पद रिक्त चल रहे है। जिसका खमियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। इसका ही एक उदाहरण है कि हाल ही में रोडवेज विभाग द्वारा जैसलमेर से चलने वाली बसों में प्रतिदिन 3 हजार किलोमीटर कम कर दिए है। इस कारण डिपो से चलने वाली तीन रोडवेज बसों के रूट को बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि पहले जैसलमेर डिपो को प्रतिदिन 17 हजार किलोमीटर तक चलने की अनुमति थी लेकिन रिक्त पदों के चलते प्रदेश स्तर से रोज चलने वाले किलोमीटर को कम कर 14 हजार किलोमीटर प्रतिदिन कर दिया गया है। इसके बाद जैसलमेर रोडवेज ने बाड़मेर जाने वाली 2 व जयपुर जाने वाली एक बस को बंद कर दिया है।

ऐसे तो कैसे बढ़ेगा राजस्व : एक तरफ सरकार द्वारा रोडवेज के राजस्व को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे है वहीं दूसरी ओर चल रहे रूट व प्रतिदिन के किलोमीटर को बंद किया जा रहा है। इससे न सिर्फ यात्रियों को परेशानी बल्कि विभाग को राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...