बाड़मेर | सोमवार से शुरू हुए आवासीय शिविरों का शिक्षकों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। शिविरों को गैर आवासीय करने की मांग को लेकर राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर सोमवार को जिले की 17 पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित शिविर स्थलों पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर राज्य सरकार तानाशाह आदेशों का विरोध किया। जिला मुख्यालय पर बाड़मेर पंचायत समिति के तरूण विद्या मंदिर में जिलाध्यक्ष नूतनपुरी गोस्वामी ने शिक्षकों की सभा को संबोधित किया और राज्य सरकार से शिविरों को गैर आवासीय करने की मांग की।