आज भारत ने विज्ञान व तकनीकी क्षेत्र में जो उपलब्धि प्राप्त की है, उसमें स्व. राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने देश में सूचना संचार उन्नत तकनीकी, कम्प्यूटर, मोबाइल, प्रबंध कौशल जैसी आधुनिक प्राविधि प्रदान कर बहुत ही कम समय में भारत की विकासशील देश से विकसित राष्ट्र की ओर ले जाने में महत्ती भूमिका निभाई। ये उद्गार बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कांग्रेस कार्यालय में भारत र| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित बलिदान दिवस पर व्यक्त किए। जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल ने कहा कि राजीव गांधी के नेतृत्व में भारत तेजी से आर्थिक, तकनीकी एवं औद्योगिक रूप से विकास की ओर बढ़ा। राजीव गांधी शांत व निराभिमान व्यक्तित्व के धनी थे। वे कार्य व उद्देश्य के प्रति निष्ठावान थे। देश को 21वीं सदी की ओर ले जाना चाहते थे। उप जिला प्रमुख सोहनलाल चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर की ओर से सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित का पुष्पाजंलि दी। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष यज्ञदत जोशी, नगरपरिषद उप सभापति प्रीतमदास जीनगर, ब्लाॅक अध्यक्ष मूलाराम मेघवाल, तनसिह महाबार, महामंत्री चैनसिह भाटी, जगजीवदराम, सोनाराम टांक, महिला कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष मृदुरेखा चौधरी, संतोष चौधरी, सेवादल महिला जिला संगठक गंगादेवी चौधरी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपाराम सारण, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष नजीर मोहम्मद, गोरधनसिह राठौड़, वरिष्ठ छगनलाल जाटव, आजादसिह राठौड़, पार्षद नरेशदेव सारण आदि ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
चौहटन. उपखंड मुख्यालय पर स्थानीय डाक बंगले में चौहटन के पूर्व विधायक सेड़वा प्रधान पदमाराम मेघवाल के मुख्य अतिथि तथा नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौहटन के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरसिंहराम, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट ठाकराराम कड़वासरा, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट जगदीश पोटलिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष जमाल खान, नगर अध्यक्ष भजनलाल, जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सदस्य खेमाराम सेवर, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा क्षेत्र यूथ कांग्रेस कमेटी के सचिव एडवोकेट नरेश भादू आदि मौजूद रहे।
धोरीमन्ना. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत र| कंप्यूटर क्रांति के जनक राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। स्थानीय डाक बंगला सभागार में सवेेरे 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व पीएम स्व. गांधी की तस्वीर के आगे दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश कुलदीप एवं प्रधान ताजाराम चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरण किए गए। इस अवसर पर धोरीमन्ना पंचायत समिति के प्रधान ताजाराम चौधरी, मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष गोरधनराम विश्नोई, किसान कांग्रेस अध्यक्ष प्रकोष्ठ हेमाराम व आईटी सेल संयोजक डीआर गोयल आदि ने संबोधित किया।
बायतु. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय कांग्रेस कार्यालय बायतु में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष गोदारा ने बताया कि पूर्व प्रधान सिमरथाराम चौधरी व बीसीसी पूर्व चेयरमैन डूंगराराम काकड़ के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। चौधरी ने कहा कि भारत के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे। साथ ही उन्होंने भारत को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाने का काम किया। इस दौरान दौरान सेवादल जिलाध्यक्ष नरसिंगाराम मेघवाल, जसवन्त धतरवाल, मदन गोपाल बेनीवाल, रेखाराम डूडी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल सांई, अशोक राव, दिनेश सऊ, नवलाराम मेघवाल, राजेश पोटलिया, खेराजराम सऊ, राणमल चौहान, निसार खां तेली सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सेड़वा. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत र|, युवा ह्रदय सम्राट, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व राज्य मंत्री गफूर अहमद ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी के द्वारा ही देश में संचार व्यवस्था की क्रांति लाई गई। उन्होंने आम नागरिक तक पहुंचाने की कई योजनाओं का शुभारंभ किया था । प्रदेश कांग्रेस सचिव शमा बानो ने कहा स्व. राजीव गांधी किसानों, गरीबों और पिछड़े वर्गों के मसीहा के रूप बनकर कार्य किए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रहीम खान, खेलकूद अध्यक्ष हिलाल अहमद, प्रवक्ता केके धारेजा, लाल खान बलोच, ख़ुशालराम, रघुनाथराम विश्नोई, अली मोहम्मद, अहमद अली सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाड़मेर. स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथी पर कार्यक्रम में तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए।