पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीर्थगुणाश्री ने चातुर्मास की स्वीकृति

तीर्थगुणाश्री ने चातुर्मास की स्वीकृति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | विदुषी जैन साध्वी तीर्थगुणाश्री आदि ठाणा का वर्ष 2018 का चातुर्मास वस्त्र नगरी पाली में होगा। इसको लेकर पाली जैनश्री संघ के गणमान्य नागरिक श्री गुणसागर सूरि साधना भवन बाड़मेर पहुंचे। जहां साध्वी तीर्थगुणाश्री आदि ठाणा से चातुर्मास के लिए विनती की। श्री अचलगच्छ जैन युवक परिषद बाड़मेर के अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि विदुषी साध्वी भव्यगुणाश्री एवं साध्वीश्री तीर्थगुणाश्री की निश्रा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साध्वीश्री तीर्थगुणाश्री के मांगलिक उद्बोधन के बाद पाली जैनश्री संघ के श्रावकों ने गुरुजी म्हारो अंतरनाद, हमने आपो आशीर्वाद के घोष के साथ चातुर्मास की जय बोलने की भावभरी विनती की। जिस पर साध्वीश्री तीर्थगुणा आदि ठाणा ने अपनी मंगलकारी स्वीकृति प्रदान की।

खबरें और भी हैं...