पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21 मई को 17 पंचायत समिति मुख्यालयों पर शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

21 मई को 17 पंचायत समिति मुख्यालयों पर शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के त्रिपुरा सुंदरी में आयोजित प्रदेश महासमिति अधिवेशन में राज्य सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ संगठन ने मोर्चा खोलते हुए प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष नूतनपुरी गोस्वामी ने प्रदेशव्यापी आह्वान पर ब्लाॅक अध्यक्ष, कार्यकारिणी को निर्देशित करते हुए 21 मई से आरंभ होने वाले ग्रीष्मकालीन आवासीय प्रशिक्षण शिविरों का पुरजोर तरीके से विरोध करने की अपील जिलेभर के शिक्षकों से की। जिलामंत्री घमंडाराम कड़वासरा ने बताया कि 21 मई को 17 पंचायत समिति मुख्यालयों में आयोजित शिविर में शिक्षक काली पट्टी बांधकर भाग लेंगे तथा विरोध करते हुए आवासीय शिविरों को गैर आवासीय करने, नवीन पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन लागू करने, शाला समय वृद्धि वापस लेने व वेतन विसंगति दूर करने की मांगों का पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भेजेंगे।

खबरें और भी हैं...